- Hindi News
- खुशनुमा जिंदगी और अच्छी सेहत के आर्ट ऑफ लिविंग ने दिए टिप्स
खुशनुमा जिंदगी और अच्छी सेहत के आर्ट ऑफ लिविंग ने दिए टिप्स
तनावमें घिरे समाज को खुशमिजाज और स्वस्थ रहने का टिप्स सिखाने के लिए आर्ट आॅफ लीविंग के हैप्पीनेस पार्ट वन प्रोग्राम का आगाज मंगलवार को किया गया। मॉडल टाउन फेज थ्री के कम्युनिटी हाल में सुबह शाम के सत्र में चल रहे शिविर में लगभग 250 महिला-पुरुष खुशनुमा जिंदगी जीने की कला सीख रहे हैं। यह शिविर 21 सितंबर तक सुबह शाम दोनों समय 5.30 से 8.30 बजे तक चलेंगे।
बेंगलुरु से आई सीनियर टीचर गौरी शारदा मां साधकों को भूतकाल का दर्द और भविष्य की चिंता त्याग कर वर्तमान में जीने के लिए प्रेरित कर रही हैं। शिविर में योगा, मेडिटेशन, प्राणायाम के साथ-साथ ब्रीथिंग टेक्नीक से श्वास लेने की क्रिया का अभ्यास कराया जा रहा है।
इसके साथ ही विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के जरिए मन के दबे भाव एवं गुबार को बाहर निकालते हुए संकोची स्वभाव का त्याग करके बिंदास और खुशमिजाज जिंदगी जीना सिखाया जा रहा है।
गौरी शारदा मां साधकों को एक मासूम बच्चे की भांति निश्चिंत भाव से चेहरे पर सदैव मुस्कान रखने को प्रेरित कर रही हैं। उनके अनुसार भले ही कितना भी समस्या अथवा चुनौतियां हों, लेकिन चेहरे की मुस्कान दर्द का अहसास उड़न छू कर देती हैं।
माडल टाउन फेस-3 मे ंचल रहे आर्ट आॅफ लिविंग कैंप के दौरान लोगों को स्वस्थ रहने की जानकारी दी गई।