- Hindi News
- 21 को आदेश में जुटेंगे मालवा के चिकित्सक
21 को आदेश में जुटेंगे मालवा के चिकित्सक
बठिंडा|आदेश इंस्टीट्यूटऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च में 21 को मेपीकोन का आयोजन होने जा रहा है। पहले वार्षिक कांफ्रेंस की तैयारियां एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया (मालवा ब्रांच) ने पूरी कर ली है। मेपीकोन के तहत देश के माहिर फिजिशियन हिस्सा लेंगे और अपने-अपने विचार को शेयर करेंगे। उक्त जानकारी सोमवार को मेपीकोन के आर्गनाइजिंग सचिव डॉ. वितुल गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि इस कांफ्रेंस में सीनियर डॉक्टर अपने तजुर्बों को जूनियर डॉक्टर के साथ शेयर करेंगे। वहीं मेडिकल फील्ड में होने वाले रिसर्च की जानकारी भी देंगे। उन्होंने बताया कि कान्फ्रेंस की मुख्य प्रवक्ता डॉ. एसके जिंदल, (पूर्व प्रोफेसर एंड हेड पीजीआई चंडीगढ़), डॉ. रज्जो सिंह चीना (डीन अकादमिक डीएमसीएच), डॉ. संजीव जसूजा (अपोलो अस्पताल दिल्ली), डॉ. विश्व मोहन (एचआईएचडी लुधियाना), डॉ. गगनदीप सिंह (डीएमसीएच लुधियाना), डॉ. दिनेश गुप्ता (डीएमसीएच लुधियाना) और डॉ. सोनिया गुप्ता होंगी। इस दौरान देशभर के चालीस मेडिकल कॉलेज द्वारा किए रिसर्च पेपर पढ़े जाएंगे। साथ ही पोस्टर मेकिंग मुकाबले भी करवाएं जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस कान्फ्रेंस में मालवा जोन के करीब 300 डॉक्टर और 400 से अधिक मेडिकल स्टूडेंट हिस्सा लेंगे।