पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोवंश लदा ट्रक बरामद

गोवंश लदा ट्रक बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| गांवदियालपुरा के समीप सोमवार रात्रि गौ रक्षक सेवा दल के प्रयास से पुलिस ने गोवंश से भरे एक ट्रक को बरामद किया है। इस प्रयास में गोवंश लदे ट्रक ले जा रहे अज्ञात लोगों ने गौ रक्षक सेवा दल के एक सदस्य को पीटकर जख्मी भी कर दिया। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन गौ रक्षक सेवा दल के विकास गर्ग ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि दियालपुरा इलाके से सोमवार की रात कुछ लोग ट्रक में गोवंश लादकर यूपी के बूचड़खाने लेकर जा रहे हैं। जिसके बाद उन्होंने उक्त ट्रक को ट्रेस कर उसे रास्ते मे रोक लिया। इसी बीच ट्रक में सवार अज्ञात लोग नीचे उतर आये और उसके साथ मारपीट करने लगे। जब उसने शोर मचाया, तो वे उक्त लोग ट्रक को वहीं पर छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।