किसान मेला 19 सितंबर को
बठिंडा |एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजीमैनेजमेंट एजेंसी आत्मा के सहयोग से अनाज मंडी में 19 सितंबर को जिला स्तरीय किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। मुख्य खेतीबाड़ी अफसर डॉ. राजिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि मेले के दौरान किसानों को खरीफ की फसलों की काश्त एवं सहायक धंधों नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। मेले के मुख्य मेहमान डिप्टी कमिश्नर डॉ. बसंत गर्ग होंगे, जबकि अध्यक्षता खेतीबाड़ी विभाग के डायरेक्टर डॉ. मंगल सिंह संधू करेंगे। मेले में विभिन्न विभागों की ओर से खेतीबाड़ी एवं सहायक धंधों से संबंधित गतिविधियों एवं नवीनतम खेती मशीनरी की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें खेतीबाड़ी विभाग के अधिकारी किसानों को खरीफ फसलों संबंधी तकनीकी जानकारी देंगे। खेतीबाड़ी विभाग की ओर से खरीफ की फसल धान की पराली की संभालने, खादों का संतुलित इस्तेमाल करने के बारे में भी किसानों को मुफ्त लिटरेचर बांटे जाएंगे।