पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिविल अस्पतालों में अपाहिज सहायता शिविर 23 से 26 तक

सिविल अस्पतालों में अपाहिज सहायता शिविर 23 से 26 तक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाविकलांग पुनर्वास केंद्र की ओर से अंगहीनों के लिए जिले में चार दिवसीय सहायता शिविर 23 से 26 सितंबर को लगाया जा रहा है। जहां जरूरतमंदों को व्हील चेयर, ट्राइ साइकिल, छड़ी, बनावटी अंक एवं हियरिंग मशीन वितरित की जाएंगी। एडीसी डेवलपमेंट सोनाली गिरी ने बताया कि अंगहीनों की मदद के मकसद से यह शिविर 23 सितंबर को रामपुरा के सिविल अस्पताल, 24 को तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल, 25 को भगता के सरकारी अस्पताल जबकि 26 सितंबर को बठिंडा के सिविल अस्पताल में शिविर लगाए जाएंगे।

शिविर में 40 फीसद से अधिक अपंग लोग इसका लाभ उठा सकेंगे, इसके लिए सरकार की ओर से जारी अंगहीन सर्टिफिकेट लेकर अाना होगा। वहीं जिनके अंगहीन सर्टिफिकेट नहीं बन पाए, शिविर में मौके पर मौजूद डॉक्टरों से जांच के बाद उन्हें भी सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। अपंग सहायता का लाभ लेने वालों की मासिक आमदनी 15000 से कम होनी चाहिए। साथ में आमदनी सर्टिफिकेट अनिवार्य है। इसके अलावा राशन कार्ड की कापी और अंगहीनता दर्शाते दो फोटोग्राफ भी लाने होंगे। एडीसी ने बताया कि जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र 100 फीट रोड पर पंजाब एंड सिंध बैंक के समीप है, जहां अंगहीनों को मुफ्त फिजियोथैरेपी, स्पीच थैरेपी, बनावटी अंग, व्हील चेयर, ट्राइसाइकिल, छड़ी एवं हियरिंग मशीन दी जाती हैं। इस केंद्र की ओर से नवंबर 2013 में लगाए पहले शिविर में 856 लोगों को फायदा हुआ था।