- Hindi News
- महिला से छेड़छाड़ सगे भाइयों समेत पांच पर पर्चा
महिला से छेड़छाड़ सगे भाइयों समेत पांच पर पर्चा
एकदंपति को घेरकर मारपीट छेड़छाड़ करने के आरोप मे पुलिस ने सगे भाइयों समेत पांच लोगाें पर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में थाना बालियांवाली पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायत में हरजिंदर सिंह वासी ढिख ने बताया कि 11 सितंबर को वह अपनी प|ी के साथ कहीं जा रहा था। रास्ते में बुटा सिंह,जगदीश सिंह,सुखदीप सिंह दाे अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगे। इसी बीच जब उसकी प|ी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उसे भी नहीं बख्शा उसके छेड़छाड़ कर मारपीट की। पुलिस ने सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।