इंजीनियर्स डे पर सोविनियर रिलीज किया
बठिंडा|बठिंडा लोकलसेंटर ऑफ इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर की तरफ से 47 वां इंजीनियर डे स्थानीय पार्क व्यू मैरिज पैलेस में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बठिंडा इंजीनियर्स इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने भाग लिया। वहीं इस कार्यक्रम में एमईएस,एनएफएल,गुरु नानक देव थर्मल प्लांट गुरु हरगोबिंद थर्मल प्लांट के इंजीनियर ने शिरकत की। बठिंडा के ज्ञानी जैल सिंह इंजीनियरिंग कैंपस के छात्र भी इस दौरान मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान देश के महान इंजीनियर विसविसवर्या को श्रद्धांजलि भी दी गई। मुख्य मेहमान इंजीनियर पदमजीत सिंह ने कहा कि भारत के इंजीनियर किसी अन्य देश के इंजीनियर से कम नहीं है। इस अवसर पर एक सोविनियर को भी रिलीज किया गया। इस दौरान इंजीनियर स्टूडेंट की तरफ से रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए गए। जइस अवसर पर मेजर जनरल कमल कुमार, ब्रिगेडियर वीपी सिंह,वीके शर्मा,केएस मान,ब्रिगेडियर जेएस कंबो,इंजीनियर डीएस आहूजा,इंजी भूषण कुमार जिंदल भी मौजूद थे।