- Hindi News
- टॉक शो में राष्ट्रभाषा हिंदी की दशा दिशा से कराया अवगत
टॉक शो में राष्ट्रभाषा हिंदी की दशा दिशा से कराया अवगत
हिंदीदिवस के उपलक्ष्य में आकाशवाणी बठिंडा की ओर से मनाए जा रहे हिंदी पखवाड़ा के जरिए आमजन को हिंदी भाषा की दशा दिशा से सजग कराया गया, वहीं हिंदी भाषा के प्रयोग समस्याओं का भी जिक्र हुआ।
केंद्र निदेशक राजीव अरोड़ा के नेतृत्व में मनाए जा रहे हिंदी पखवाड़ा के तहत तीन टॉक शो करवाए गए जिनमें पहले का शीर्षक हिंदी भाषा दशा दिशा रहा, इसमें सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल की हिंदी अध्यापिका डॉ. रंजना ने अपने विचारों के माध्यम से हिंदी का वर्तमान स्थिति से रूबरू कराया। दूसरे टॉक शो का विषय सरकारी कार्यालयों में हिंदी भाषा का प्रयोग समस्या एवं समाधान पर खुली चर्चा हुई जिसमें एफसीआई के राजीव मिश्रा ने अपने विचार रखे। तीसरे टॉक शो में पंजाब में हिंदी पत्रकारिता का वर्तमान एवं भविष्य का मुद्दा उठाया गया, माखन लाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता संचार यूनिवर्सिटी भोपाल के पूर्व वाइस चांसलर रामशरण जोशी द्वारा संचालित समारोह में राष्ट्रीय समाचार पत्रों के वरिष्ठ संवाददाताओं ने विचार रखे।
इसी कड़ी में मंगलवार को आकाशवाणी केंद्र में रामशरण जोशी का साक्षात्कार भी रिकॉर्ड किया गया जिसका प्रसारण शुक्रवार को शाम 7 बजे होगा।
केंद्र निदेशक राजीव अरोड़ा बताते हैं कि हिंदी पखवाड़ा के तहत बच्चों को भी शामिल करते हुए विभिन्न गतिविधियों के जरिए जोड़ा जाएगा ताकि हिंदी को हिंदुस्तानी भाषा बनाया जा सके, इनका मानना है कि हिंदी में संस्कृत के कठिन शब्दों एवं हिस्सा को अलग करके इसे सरल बनाया जाकर आम बोलचाल की भाषा बनाया जाना चाहिए।