पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीवरमैन हड़ताल पर, शहर में कई जगह सीवरेज ओवरफ्लो

सीवरमैन हड़ताल पर, शहर में कई जगह सीवरेज ओवरफ्लो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा . लोकसभा चुनाव से पहले शहर में लगाए संगत दर्शन में सीएम बादल ने कहा था कि बठिंडा के बिगड़े सीवरेज सिस्टम ने पिछले चुनाव में हमारे वोट कटवाए थे, इसलिए उन्होंने मौके पर ही निगम और सीवरेज बोर्ड के अफसरों को आदेश दिए थे कि वे सीवरेज सिस्टम को दुरूस्त कराएं।
मगर यह समस्या तब से अब तक शहरवासियों को परेशान कर रही है। इन दिनों सीवरेज यूनियन की हड़ताल के कारण शहर के कई इलाकों में सीवरेज ओवरफ्लो होने से सड़कों पर गंदा पानी भरा हुआ है। इससे गुस्साए लोगों ने वीरवार को शहर के कई इलाकों में निगम सीवरेज बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं सीवरेज बोर्ड के एक्सईएन कोई योग्य कार्रवाई करने की बजाए छुट्टी पर होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
उधर वीरवार को यूनियन ने भागू रोड स्थित दफ्तर के बाहर धरना दिया। यूनियन के प्रधान शाम लाल का कहना है कि जब तक उनकी जायज मांगों को विभाग की तरफ से मान नहीं लिया जाता तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। वहीं शुक्रवार को शहर में दादा पोती पार्क का शुभारंभ करने रही केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल को भी इस मुद्दे पर लोग घेर सकते हैं।

डिस्पोजल नहीं चला लाइन पार इलाका भी प्रभावित : लाइन पार इलाके में नगर निगम की 40 करोड़ की सीवरेज योजना शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली थी कि उन्हें अब सीवरेज समस्या नहीं होगी।
मगर सीवरेज बोर्ड ने करीब 25 करोड़ खर्च कर लाइन पार इलाके में सीवरेज तो डाल दिया, लेकिन इसकी निकासी के लिए कैनाल कालोनी में बना गए डिस्पोजल को नहीं चला पाया। क्योंकि इसकी कनेक्टिविटी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से करने के लिए डाली जाने वाली राइजिंग मेन नहीं डल पाई। ऐसे में सीवरेज बोर्ड ने अस्थाई तौर पर इंजनों के जरिए मुल्तानिया रोड से पानी उठाकर लाल सिंह बस्ती सीवरेज में डाला जा रहा है, जिसकी निकासी ठीक होने से लाल सिंह बस्ती, सुर्ख पीर रोड मुल्तानिया रोड में भी सीवरेज की समस्या है।

सीएम सांसद के संगत दर्शन में भी उठ चुका है सीवरेज का मामला

10 नवंबर 2013 को जब सीएम परकाश सिंह बादल और सांसद हरसिमरत कौर बादल ने प्रताप नगर, जोगी नगर, परस राम नगर, गोपाल नगर में संगत दर्शन किया तो सीवरेज समस्या का ही मामला सामने आया था। सीएम ने तंग आकर कह दिया था कि सीवरेज बोर्ड की लापरवाही से हमारे वोट खराब हो गए।