तांबा चोर गिरोह के तीन लोग पकड़े
बठिंडा | बिजलीट्रांसफार्मर से तांबा चोरी करने वाले गिरोह के तीन लोगों को थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से बीस किलो तांबा समेत तीन वाहन भी बरामद हुए हैं। एएसआई कश्मीर सिंह के मुताबिक उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गांव भाई बख्तौर के रहने वाले आरोपी हरप्रीत सिंह, रेशम सिंह हरजिंदर सिंह ने एक गिरोह बना रखा है,जो आस पास के इलाकों में स्थित बिजली ट्रांसफार्मरों से तांबा चोरी करते है। जो बीड़ तालाब बस्ती में घूम रहे हैं। तीनों आरोपियों को काबू कर चोरी के दो मोटरसाइकिल, एक स्कूटर और अलग अलग ट्रांसफार्मरों से चोरी किया बीस किलो तांबा बरामद किया।