पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरसिमरत आज जनता को सुपुर्द करंेगी दादी पोती पार्क

हरसिमरत आज जनता को सुपुर्द करंेगी दादी पोती पार्क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | केंद्रीयकेबिनेट मंत्री हरसिमरत कौर बादल के प्रयासों से बठिंडा के अर्बन एस्टेट में 110 लाख से बनने वाले दादी पोती पार्क को आज केंद्रीय मंत्री द्वारा जनता के सुपुर्द कर दिया जाएगा। 110 लाख रुपये की लागत से इसमें दादी पोती के लिए हर सुविधा दी गई है। लेकिन लोगों के विरोध के चलते इसमें बाथरूम नहीं बनाया गया। जबकि बुजुर्ग दादी छोटी बच्ची पोती को भी इसकी जरूरत है। लेकिन बीडीए ने इसको बीच ही छोड़ दिया। बीडीए के मुख्य प्रशासक वरिंदर शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा पार्क में तीन जगहों पर शौचालय बनाने की कोशिश की गई लेकिन लोगों ने वहां पर बाथरूम बनाने का विरोध किया। इस कारण काम को बीच में ही छोड़ दिया गया। डीसी डॉ.बसंत गर्ग ने बताया कि 2.5 एकड़ एरिया में बने इस पार्क में एक लाइब्रेरी बनाई गई है। इसमें बुजुर्गों बच्चों के पढ़ने के रीडिंग कार्नर भी बनाए गए हैं। कार्नर में बच्चों के लिए खिलौने भी हैं। पार्क में झूले भी लगाए गए हैं, जो बच्चों का मुफ्त में मनोरंजन करेंगे।

पार्क में बच्चों को लिए बनाई लाईब्रेरी।