पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक ऑफ बड़ौदा में व्यापारी के 54 हजार रुपए गायब

बैंक ऑफ बड़ौदा में व्यापारी के 54 हजार रुपए गायब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | जीटीरोड पर स्थित बैंक आफ बड़ौदा में वीरवार को कैश जमा करवाने आए एक व्यापारी के 54 हजार रुपए गायब हो गए। घटना के बाद व्यापारी ने बैंक में हंगामा कर दिया। जैसे ही ये बात बैंक अफसरों को पता चली उनके भी हाथ पैर फूलने लगे। आनन फानन में बैंक अफसरों ने थाना कोतवाली पुलिस सीआईए स्टाफ की टीम को बैंक बुलाया। इस मामले में पुलिस का मानना है कि प्राथमिक हालातों से मामला संदिग्ध लगता है फिर भी पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस को दिए बयान में राजस्थान के नागौर जिले के रहने वाले मुकेश ने बताया कि उसकी भुच्चो रोड पर स्थित एक मारबल की दुकान में हिस्सेदारी है। वीरवार दोपहर करीब 1 बजे वह बैंक में करीब डेढ़ लाख रुपए जमा करवाने के लिए आया था। पैसे जैकेट की अलग-अलग जेबों में रखे थे। वहीं उसकी एक जेब में 54 हजार रुपए रखे हुए थे। कैश बैंक में जमा करवाने के लिये उसने वाउचर भरा। वाउचर भरने के बाद जैसे ही उसने जेब में हाथ डाला तो उसकी जेब में रखे 54 हजार रुपए गायब थे। मुकेश का कहना था कि उसके साथ ही एक अन्य व्यक्ति भी वाउचर भर रहा था। लेकिन उसके पैसे गायब होने के बाद वह व्यक्ति बैंक में से अचानक गायब हो गया। उसे शक है उसी व्यक्ति ने उसके पैसे चुराए हैं। थाना कोतवाली पुलिस के एडिशनल एसएचओ गुरदीप सिंह का कहना था कि प्रारंभिक हालातों से मामला संदेहास्पद लगता है लेकिन पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।