कपड़ा व्यापारी से 3.20 लाख ठगे
बठिंडा | आगराके रहने वाले एक व्यक्ति ने बठिंडा के एक होलसेल कपड़ा व्यापारी से 3 लाख 20 हजार रुपए ठग लिए। थाना कोतवाली पुलिस ने कपड़ा व्यापारी की शिकायत पर आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। नीटू शर्मा वासी सदर बाजार बठिंडा ने कोतवाली पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि वह होलसेल रेडीमेड कपड़े की दुकान करता है। कई सालों से आगरा का रहने वाला राकेश कुमार उनके पास कपड़े खरीदने के लिए आता था। आरोपी उधार कर उनसे होलसेल कपड़े लेकर जाता था और पिछले पैसे देकर अगला माल लेकर चला जाता था। जिसकी वजह से उसका आरोपी पर विश्वास बना हुआ था। कुछ समय पहले उसने एक साथ लाखों रुपये का सामान उठा लिया। जिनकी कीमत करीब 3 लाख 20 हजार है। लेकिन आरोपी ने उसके बकाया रुपए नहीं लौटाए।