बाइक सवार पीट 63 हजार लूटे
बठिंडा | बाइकपर अपने घर जा रहे एक व्यक्ति को रास्ते में तीन अज्ञात लोगों ने घेरकर 63 हजार रुपए लूट लिए। थाना नेहियांवाला पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सुगवीर सिंह वासी सौ फीट रोड बठिंडा ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि वह लोन दिलाने करने का काम करता है इसके लिये वह अलग अलग गांवों में जाता है। गत दिनों वह गांव से पैसे एकत्र कर बाइक पर बठिंडा लौट रहा था। रास्ते में गांव अकलियां के नजदीक तीन अज्ञात लोगों ने मारपीट कर उससे 63 हजार रुपए लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।