पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरहिंद रजवाहे की सफाई के लिए पानी बंद, आधे शहर में वाटर सप्लाई ठप

सरहिंद रजवाहे की सफाई के लिए पानी बंद, आधे शहर में वाटर सप्लाई ठप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीनदिनों से नहरी पानी बंद होने से भागू रोड वाटर वर्कर्स ड्राई हो चुका है। इससे आधे शहर को रोजाना दी जाने वाली 32 लाख गैलन पानी की सप्लाई ठप पड़ गई है। पब्लिक हेल्थ अफसरों का कहना है कि सरहिंद रजवाहे की सफाई का काम करने के लिए वाटर वर्कर्स को मिलने वाली नहरी पानी की सप्लाई रोकी गई है।

शुक्रवार को रजवाहे में पानी छोड़ा जाएगा, जिससे रविवार के बाद स्थिति सामान्य होने के आसार है। ऐसे में आने वाले 48 घंटे में पानी संकट से गुजर रहे इलाकों को राहत की कोई उम्मीद नहीं।

9वाटर स्टोरेज टैंक भी ड्राई

जेल,सरकारी अस्पताल, सिविल स्टेशन सहित अाधे शहर को पानी की सप्लाई देने वाले भागू रोड वाटर वर्कर्स को नहरी पानी देने वाले सरहिंद रजवाहे के 25 किलोमीटर हिस्से की सफाई का काम चल रहा है। इसके लिए 26 नवंबर से इस रजवाहे में नहरी पानी को बंद कर रखा है। ऐसे में वाटर वर्कर्स प्रबंधन अपने स्टोरेज टैंकों में भरे पानी से शहर को पानी की सप्लाई देता रहा। मगर तीन दिन पहले 9 स्टोरेज टैंक भी ड्राई हो गए।

इनहिस्सों में पानी का संकट

नहरीबंदी होने के चलते शहर के मॉडल टाउन फेज़ एक,दो तीन के अलावा सिविल स्टेशन,भागू रोड,शांत नगर,सिविल लाइंस,गुरु की नगरी,सेंट्रल जेल,गुरु अर्जुन देव नगर,पावर हाउस रोड,मंदिर वाली गली,हरबंस नगर,धोबियाना रोड ,ग्रेन मार्किट के क्षेत्र शामिल हैं। इन क्षेत्रों को हर रोज करीब 32 लाख गैलन पानी की सप्लाई की जाती है।

अमूमन माना जाता है कि एक व्यक्ति को एक दिन में 100 लीटर पानी की जरूरत इन दिनों होती है। यहां बताना जरूरी है कि वाटर सप्लाई ने पानी की स्टोरेज के लिए जो डिग्गी बनाई है। इसमें 15 दिनों के लिए 3.82 करोड़ गैलन पानी स्टोर होता है जबकि 15 दिनों में 6.25 करोड़ गैलन की मांग है।

स्टोर किया गया पानी अब खत्म हो गया है : पब्लिक हेल्थ

^सरहिंदरजबाहे की सफाई के लिए पानी को बंद किया गया है। हमारी तरफ से जो पानी स्टोर किया गया था, अब वह भी खत्म हो गया है। रविवार के बाद स्थिति सामान्य होगी। जसविंदरसिंह,एक्सीएन, पब्लिकहेल्थ ,बठिंडा।

^हमारे घर में ग्राउंड वाटर की सुविधा नहीं है। वाटर सप्लाई से ही घर में पानी स्टोर किया जाता है। पानी नल में नहीं रहा है। पाइप पहले बाजार से खरीदी फिर पड़ोसी से पानी मांग कर घर की टंकी को भरा। पानी अनमोल है इस बात का अहसास सभी को हो रहा है।