पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रकाशोत्सव गुरतागद्दी को समर्पित नगर कीर्तन 13 को

प्रकाशोत्सव गुरतागद्दी को समर्पित नगर कीर्तन 13 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहीदबाबा दीप सिंह गतका अखाड़ा एवं समूह साध-संगतों की ओर से दसवें पातशाह श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव एवं गुरता गद्दी को समर्पित ऐतिहासिक महान नगर कीर्तन 13 दिसंबर को निकाला जाएगा।

नगर कीर्तन सुबह 9 बजे गुरुद्वारा साहिब गुरुनानकपुरा से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा। जगह-जगह नगर कीर्तन का संगतों द्वारा स्वागत किया जाएगा। नगर कीर्तन में इंटरनेशनल बीर खालसा गतका ग्रुप के सदस्य गतका के जौहर दिखाएंगे। नगर कीर्तन में ऐतिहासिक सिख प्रदर्शनियां, ऐतिहासिक शस्त्र, हाथी, नाचने वाली घोड़ियां और संत समाज की प्रमुख शख्सियतें विशेष तौर पर शामिल होंगी।