पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशा सुंघाकर मंगलसूत्र रुपए लेकर हुए फरार

नशा सुंघाकर मंगलसूत्र रुपए लेकर हुए फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवेकॉलोनी में स्थित एक क्वार्टर में पानी पीने के बहाने घुसे दो युवक महिला को नशीली वस्तु सुंघाकर सोने के मंगलसूत्र नकदी लेकर फरार हो गए।

थाना कैनाल कॉलोनी में दर्ज शिकायत में रेलवे कॉलोनी वासी ख्याली बाई ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सवा 9 बजे वह घर में अकेली थी। इस दौरान मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने उनसे पीने के लिए पानी मांगा। जिस पर उसने दोनों को पानी पीने के लिए घर के अंदर बुला लिया। जैसे ही वह फ्रिज से पानी निकालकर उन्हें देने लगी, तो पीछे से उक्त युवकों ने उन्हें कोई नशीली वस्तु सुंघा दी। जिससे वह बेहोश हो गई। कुछ समय बाद जब उन्हें होश आया, तो देखा कि दोनों युवक घर से फरार हो गए हैं और उनके गले से मंगलसूत्र कमरे में रखे पर्स से 1200 रुपए भी गायब हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

वारदात