पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिकाॅर्ड मेनटेन नहीं 14 डिपो सस्पेंड

रिकाॅर्ड मेनटेन नहीं 14 डिपो सस्पेंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फूडसप्लाई विभाग के आदेशों का उल्लंघन करने के विरोध में विभाग ने जिले के 14 डिपो सस्पेंड कर दिए हैं। ये डिपो तो समय पर खुलते थे और ही इनके द्वारा अपना कोई रिकार्ड मेनटेन किया गया था। विभाग की टीम द्वारा समय समय पर डिपो चेकिंग की गई। इनमें से कुछ डिपो तो बंद ही थे। जबकि अन्य डिपुओं का पूरा रिकार्ड भी मेनटेन नहीं था। इस पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए जिले के 14 डिपो को सस्पेंड किया है। सस्पेंड करने के आर्डर डीएफएससी एपी सिंह ने दिए।

विभाग की टीम में शामिल बठिंडा सब डिविजन के डीएफएसओ दीवान चंद शर्मा रामपुरा सब डिविजन के डीएफएसओ राम प्रताप शर्मा के नेतृत्व में टीम द्वारा बठिंडा जिले के डिपुओं का दौरा किया गया। टीम में एएफएसओ इंस्पेक्टरों को भी शामिल किय गया। दौरा करने पर विभाग को उक्त कमियां मिली। जिसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को सौंपी गई। जिस पर कार्रवाई करते हुए जिले के 14 डिपुओं का सस्पेंड किया गया।

कार्रवाई