पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापार मंडल के प्रधान धुन्नीके ने कहा चावल में नमी की मात्रा घटाने के फैसले को वापस ले सरकार

व्यापार मंडल के प्रधान धुन्नीके ने कहा-चावल में नमी की मात्रा घटाने के फैसले को वापस ले सरकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबव्यापार मंडल की एक बैठक मंडल प्रधान अशोक कुमार धुन्नीके की अध्यक्षता में उनके दफ्तर में हुई। बैठक में केंद्र द्वारा चावल में नमी की मात्रा 15 प्रतिशत से घटा कर 14 प्रतिशत किए जाने पर व्यापारियों ने रोष प्रकट किया और सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग की गई। प्रधान अशोक धुन्नीके ने कहा कि अब कुछ समय बाद ही चावल का सीजन जाएगा। फसल मंडियों में आने के लिए तैयार है। सभी प्रयासों के बावजूद जनवरी से अप्रैल तक चावल में नमी की मात्रा 14 प्रतिशत से अधिक रहती है। अभी तक राइस मिलर 14 प्रतिशत से ऊपर नमी वाले चावल फाइन के साथ डिलीवर कर देते थे, लेकिन अब एफसीआई 14 प्रतिशत से ऊपर नमी वाला चावल रिजेक्ट कर सकती है। इससे किसानों, व्यापारियों और मिलरों को बहुत नुकसान होगा। अगर किसान की फसल में नमी 14 प्रतिशत से ज्यादा हुई, तो मंडी से उनकी फसल नहीं उठाई जाएगी। अगर राइस मिलर फसल नहीं उठाते, तो उनको भी बड़े नुकसान का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि किसानों और आढ़तियों का सारा दारोमदार इसी फसल पर निर्भर होता है। इसलिए केंद्र सरकार को अपने इस फैसले पर गौर करते हुए उसे वापस लेना चाहिए। बैठक में मंडल के चेयरमैन चौधरी महंगाराम, व्यापार मंडल के शहरी प्रधान रजिंद्र कुमार राजू भठ्ठेवाले, महासचिव सोम नाथ बांसल, अमरजीत मित्तल रामा मंडी, जगदीश राए मित्तल रामा मंडी, सुनील बांसल भुच्चो मंडी, सुनील बिट्टा रामपुरा फुल, चौ. पवन कुमार रामपुरा फुल, अशोक बांसल संगत मंडी, जनकराज अग्रवाल प्रधान कोल डीलर एसोसिएशन मालवा जोन, जनकराज गर्ग कोयले वाले, विमल गुप्ता फरीदकोट, टोनी नंबरदार के अलावा अन्य मंडियों के व्यापारियों ने भी हिस्सा लिया।