पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाबंदी के बावजूद शहर में ट्रकों की एंट्री, बाइक सवार को कुचला, गंभीर

पाबंदी के बावजूद शहर में ट्रकों की एंट्री, बाइक सवार को कुचला, गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा. शहर में ट्रकों की पार्किंग पर डीसी के पाबंदी लगाने के बावजूद खुलेआम सड़कों के किनारे पार्क हो रहे ट्रकों से मंगलवार को 18 साल का नौजवान लवप्रीत बसंत विहार रोड पर हादसे में गभीर रूप से घायल हो गया।
इस रिहायशी इलाके में दाखिल हो रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। गंभीर हालत में लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया और इस हादसे के लिए जिम्मेदार ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ सड़क पर धरना लगाकर नारेबाजी की।
लोगों ने कहा इलाके में इस तरह के हादसे रोज की बात हो गई है। ट्रक चालक यहां लाकर अपने ट्रक सड़क के किनारे पार्क कर देते हैं ओर इसी दौरान राह चलते लोगों को टक्कर मार देते हैं। हैवी ट्रैफिक की मनमानी और पुलिस की लापरवाही से 18 महीने में शहर में 18 लोगों की सड़क हादसों में मौत हुई है, जबकि सैकड़ों घायल हुए हैं।

दोनों रिंग रोड नहीं हो पाई शुरू : प्रशासन ने शहर से हैवी ट्रैफिक को डाइवर्ट करने के लिए दो रिंग रोड प्लान की थी। रिंग रोड फेज बन बरनाला रोड से मानसा रोड तक 2001 में प्लान हुई थी तो 14 साल बाद भी नहीं चल पाई।
कोर्ट केस के कारण आज तक इसे पुडा बीडीए पूरा ही नहीं कर पाया। रिंग रोड फेज टू मलोट रोड से बादल रोड तक के हिस्से पर 100 करोड़ रुपये खर्च दिए। मगर 2010 में शुरू होकर अब तक 4 साल में यह सड़क पूरी नहीं हो पाई। इससे शहर में दाखिल होने वाली बसों, ट्रकों और तेल टैंकरों का पूरा ट्रैफिक शहर की व्यवस्था को पूरी तरह बिगाड़ रहा है। नतीजा लोग आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं।

1700 हैवी वाहन रोजाना शहर में करते हैं प्रवेश : शहरमें रोजाना 1700 के करीब हैवी वाहनों का आवागमन होना है। इसमें 1200 के करीब तो बसें हैं जो शहर की मुख्य जीटी रोड से होकर गुजरती है, जिससे ट्रैफिक प्रभावित रहता है। इसके बाद 300 के करीब ट्रक ट्राले और कैंटर हैं, और 400 के करीब तेल टैंकर है जो 100 फुट रोड, बीबी वाला रोड, बरनाला रोड और भट्टी रोड से गुजरते हैं। इनकी तो स्पीड लिमिट है ही यह ट्रैफिक नियम फॉलो करते हैं, जिससे हादसे बढ़ रहे हैं।

डीसीकी पाबंदी के बावजूद ट्रांसपोर्ट नगर की जगह शहर में पार्क हो रहे ट्रक : डीसीने धारा 144 के तहत निर्देश जारी कर शहर में ट्रकों के सड़कों पर पार्क करने पर पाबंदी लगाई हुई है। ट्रकों को शहर से बाहर ट्रांसपोर्ट नगर में पार्क करने के निर्देश हैं।