पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूलों में हफ्ते में दो दिन असेंबली में बताए जाएंगे ट्रैफिक रूल्ज

स्कूलों में हफ्ते में दो दिन असेंबली में बताए जाएंगे ट्रैफिक रूल्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर में जागरूक करने के लिए दिन फिक्स किए

ड्राइवरों की आंखें चेक होंगी : मित्रा

हेलमेट पहनें प्लीज : एमएलए सीमा

हादसोंके खिलाफ भास्कर महाअभियान से जुड़ते हुए शिक्षा महकमे ने स्कूली बच्चों को जागरूक करने के लिए दो दिनों में दो सर्कुलर जारी किए। सेकेंडरी और एलीमेंट्री स्कूलों के बच्चों को रोड सेफ्टी के टिप्स बताने के निर्देश स्कूल प्रमुखों को दिए गए हैं। इसके तहत जिले के एक हजार से ज्यादा स्कूलों के 2.63 लाख स्टूडेंट्स को हफ्ते में एक दिन ट्रैफिक रूल्ज फॉलो करने बारे बताया जाएगा।

डीईओ एलीमेंट्री शिवपाल ने जिले के 675 एलीमेंट्री स्कूलों को 9 दिसंबर को सर्कुलर जारी कर हर बुधवार को स्कूलों में होने वाली असेंबली में रोड सेफ्टी पर बच्चों को लेक्चर देने के निर्देश दिए हैं। इससे इन स्कूलों के 1,89,475 छात्र जागरूक होंगे। इसी तर्ज पर 10 दिसंबर को डीईओ सेकेंडरी डा. अमरजीत कौर उप जिला शिक्षा अधिकारी सुखबीर सिंह ने जिले के 347 स्कूल प्रमुखों को आदेश जारी कर हर सोमवार स्कूल की मॉर्निंग असेंबली में बच्चों को रोड सेफ्टी पर लेक्चर देने के निर्देश दिए हैं। इससे 73,395 बच्चे जागरूक होंगे।

उधर, कनाल कॉलोनी के सरकारी आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ग्रीटिंग कार्ड बना सेफ ड्राइविंग की नसीहत दी। प्रिंसिपल डॉ. सुरिंदर नागर की रहनुमाई में बच्चों ने ग्रीटिंग कार्ड एवं पोस्टर बनाकर यातायात नियमों की अहमियत समझाई।

होशियारपुर|डीईओ(सेकंडरी) सुखविन्दरकौर ने कहा कि सभी स्कूलों में हर सोमवार को असेंबली में कोई टीचर या स्टूडेंट रोड सेफ्टी संबंधी बताएं। डीईओ (एलीमैंटरी) मोहन सिंह लैहल ने कहा कि हर एलीमैंटरी स्कूल में भी बुधवार को प्रार्थना में ट्रैफिक रूल्ज संबंधी बताया जाएगा।

नवांशहर|डीसी आनंदितामित्रा ने ट्रांसपोर्ट विभाग के अफसरों से मीटिंग में कहा कि ट्रक और बस ड्राइवरों की आंखों का चेकअप किया जाएगा। उन्हाेंने सेहत डिपार्टमेंट से चेकअप कैंप लगाने की सारी मांगी है।

पठानकोट|भोआ कीएमएलए सीमा कुमारी ने लाइटों वाले चौक में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने टू-व्हीलर्स वालों को हेलमेट पहनने और फोर व्हीलर्स चलाने वालों को सीट बेल्ट लगाने का आह्वान किया।

बठिंडा के 2 लाख 63 हजार बच्चे होंगे रोड सेफ्टी के प्रति जागरूक

2013 में पुलिस ने 10 लाख 13 हजार 850 चालान किए थे। 38 करोड़ 43 ल