- Hindi News
- सिकंदर सिंह ढिल्लों बठिंडा सरबजीत सिंह संगत मार्केट कमेटी के चेयरमैन नियुक्त
सिकंदर सिंह ढिल्लों बठिंडा सरबजीत सिंह संगत मार्केट कमेटी के चेयरमैन नियुक्त
पंजाबसरकार द्वारा बठिंडा संगत मंडी की मार्केट कमेटियों के चेयरमैनों, उप चेयरमैनों मेंबर नियुक्त किए गए। जिला लोक संपर्क अधिकारी द्वारा सीएम दफ्तर के वक्ता के हवाले से बताया कि सीएम बादल द्वारा इस संबंध में फाइल को बुधवार सुबह पास कर दिया और कहा कि इन पदाधिकारियों की रस्मी नियुक्ति बहुत जल्द कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मार्केट कमेटी बठिंडा के चेयरमैन सिकंदर सिंह ढिल्लों को बनाया गया जबकि चरनजीत कौर,गुरजंट सिंह,गुरसेवक सिंह,परमजीत सिंह,जगसीर सिंह,लखवीर सिंह,बलकार सिंह,संजीव कुमार,सुखजिंदर सिंह, सुरिंद्र काटिया,विजय कांसल,सतीश कुमार बाबू हरजगजीत सिंह बिटटी के अलावा बीडीपीओ को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार सरबजीत सिंह को संगत मार्केट कमेटी के प्रधान प्रवीन चंद को उप प्रधान नियुक्त किया है। जबकि कुलबीर कौर,परविंदर सिंह,जगजीत सिंह, पवन कुमार,सोहन लाल,चिमन लाल,सरबजीत सिंह,जसमेल सिंह बीडीपीओ को मेंबर नियुक्त किया।