पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दान की जमीन पर भी नहीं बसने दिए जा रहे झुग्गी वाले

दान की जमीन पर भी नहीं बसने दिए जा रहे झुग्गी वाले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकसप्ताह से भटक रहे झुग्गी झोंपड़ी वालों को कहीं भी आशियाना नहीं मिल रहा है। उनको जहां भी बैठने के लिए जगह दी जाती है वहां पर विरोध किया जा रहा है। बुधवार को जब खेता सिंह बस्ती में दान की गई जगह पर झुग्गी झोंपड़ी वालों को शिफ्ट किया जा रहा था तो एनएफएल के साथ मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया। एनएफएल वालों का कहना था कि जिस जगह पर वह आइस डंप करते हैं वह जगह नजदीक है। अगर इसके कारण कोई हादसा होता है तो उसके लिए कौन जिम्मेदार होगा। वहीं दूसरी तरफ मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया कि वे झुग्गी झोंपड़ी वालों को यहां पर नहीं बैठने देंगे। क्योंकि इनके कारण उनको काफी खतरा है। गौर हो कि झुग्गी झोपड़ी वासियों को संघर्ष के बाद 1783 गज जगह नगर निगम ने भूषण कुमार धुन्नीके से दान के रूप में लेकर बाकायदा दान रजिस्ट्री करवाते हुए झुग्गी वासियों को मालिकाना हक देकर अलाट कर दी गई है। मोहल्ला वासी सुखदेव सिंह, सेवा सिंह, मंदर सिंह, कृष्ण कुमार, दर्शन देवी, कृष्ण देवी, शीला देवी, प्रेम लता, माया देवी आदि ने बताया कि झुग्गी झोंपड़ी वालों के यहां पर रहने से उनको काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ेगा। क्योंकि यह लोग सरेआम बिजली चोरी करने के अलावा लोगों के घरों में भी चोरियां करते हैं। जिसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को इनके लिए किसी ओर जगह का प्रबंध करना चाहिए।

^हमने तो झुग्गी वालों को जगह लेकर बिठाया है। वह अपनी तरफ से हर संभव कोशिश कर रहे हैं किसी को कोई परेशानी हो। बीडीसिंगला, एसई,नगर निगम।

^निगम ने यह जगह झुग्गी वासियों को दी है। इसमें हम किसी भी प्रकार का ऑबजेक्शन नहीं लगा सकते। हमनें तो सिर्फ अपनी बात बताई है कि अगर कोई हादसा होता है तो इसके लिए कौन जिम्मेवार होगा। दिनेशसूद, डीजीएम,एनएफएल।

खेता सिंह बस्ती और हरदेव नगर के लोगों ने झुग्गी झोंपड़ी वालों को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।