पावरकॉम के अफसरों का घेराव
बठिंडा | गांवखोखर खुर्द में बिजली मीटर घरों से निकालकर बाहर बक्सों में लगाने के लिए पहुंचे पावरकाॅम अधिकारियों का गांव के लोगों द्वारा भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा के नेतृत्व में विरोध किया गया। जिसके बाद बिजली मीटर बाहर निकालने आए अधिकारियों को लौटना पड़ा। एसडीओ समेत दो दर्जन सरकारी प्राइवेट कर्मचारी जैसे ही गांव में पहुंचकर मीटर बाहर निकालने लगे तो गांव के लोगों ने इसका विरोध करते हुए अधिकारी कर्मचारियों का घेराव कर लिया। मौके की नजाकत को भांपते डीएसपी रुपिंदर भारद्वाज आिद मौके पर पहुंचे।