पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तांबा चोर गिरोह के 3 लोग काबू

तांबा चोर गिरोह के 3 लोग काबू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | मानसापुलिस ने इन्वर्टर, तांबा चोरी कर आगे बेचने वाले एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने अनाज मंडी स्थित गणेश इलेक्ट्रॉनिक्स से करीब दो माह पहले 13 लाख रुपए का तांबा चोरी होने के मामले को भी ट्रेस करने का दावा किया। पुलिस के मुताबिक गिरोह के कुल 8 सदस्यों में से तीन को काबू कर लिया गया है, जबकि तीन सदस्य लुधियाना फिरोजपुर की जेलों में चोरी के मामले में कैद है। वहीं दो सदस्य पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।