- Hindi News
- संघर्ष कमेटी का निगम को अल्टीमेटम 20 को दफ्तर में छोड़ेंगे बेसहारा पशु
संघर्ष कमेटी का निगम को अल्टीमेटम 20 को दफ्तर में छोड़ेंगे बेसहारा पशु
बठिंडा | शहरमें से बेसहारा पशुओं के कारण शहर वासियों को बहुत ज्यादा परेशान होना पड़ रहा है। उनके लिए यह पशु हर रोज किसी किसी हादसे का कारण बन रहे हैं। इनको देखते हुए अब संघर्ष कमेटी की ओर से प्रदर्शन करने का फैसला किया गया है। कमेटी ने नगर निगम को 19 दिसंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। अगर निगम की ओर से शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं को 19 पकड़ा गया तो 20 तारीख को कमेटी की ओर से इन पशुओं को नगर निगम के दफ्तर में छोड़ा जाएगा। वहीं माल रोड एसो. के प्रधान हरजिंदर सिंह जोहल की ओर से शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकडऩे के लिए नगर निगम के खिलाफ केस किया। इसके बाद कोर्ट ने नगर निगम के कमिश्नर को 18 दिसंबर को कोर्ट में तलब किया है। संघर्ष कमेटी के प्रधान विजय कुमार ने बताया कि बेसहारा पशुओं से हादसे होते हैं।