पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 34 लाख रुपए की पेडी खुर्द बुर्द करने के आरोप में शैलर मालिक पर मामला दर्ज

34 लाख रुपए की पेडी खुर्द बुर्द करने के आरोप में शैलर मालिक पर मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवरायके कलां में स्थित राइस मिल मालिक द्वारा वेयर हाऊस खरीद एजेंसी की तरफ से मिलिंग के लिए अलॉट किए करीब 34 लाख की पेडी को खुर्द बुर्द कर दिया। इसकी रिकवरी के लिए एजेंसी की तरफ से नोटिस जारी करने बाद भी जब रिकवरी नहीं हुई तो एजेंसी के जिला मैनेजर तरुण कुमार की शिकायत के आधार पर थाना नंदगढ़ पुलिस ने मिल मालिक गुरपाल सिंह पर केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में जिला मैनेजर ने बताया कि उनकी तरफ से मिलर को 2013-14 के लिए पेडी अलॉट की गई थी। मगर इसमें से 6,434 बोरियां को मिलर ने जमा नहीं करवाया।

जब फिजिकल वेरिफिकेशन की गई तो पेडी कम पाए जाने पर मिलर को नोटिस जारी कर 34 लाख भरने के निर्देश दिए गए। मगर रिकवरी होने पर अब पुलिस ने इस पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है।