स्कूल को किताब दान दिया
बठिंडा| लाइब्रेरीअटेंडेंट नितेश मित्तल ने अपनी माता उषा रानी की याद में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुत्तीवाल कलां की लाइब्रेरी के लिए 54 किताबें दान की। प्रिंसिपल रंधावा सिंह ने इसकी प्रशंसा करते हुए कहा कि इन किताबों से कई सालों तक विद्यार्थियों में ज्ञान का इजाफा होता रहेगा। इस अवसर पर मुख्य अध्यापक हरचंद सिंह मलकाना, सुनील कुमार, मेजर सिंह, संतोश मित्तल, हरिंदर सिंह, दविंदर पाल, गुरदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, मनिंदर पाल, सुमन रानी हाजिर थे।