पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राहत सामग्री के ट्रक भेजे

राहत सामग्री के ट्रक भेजे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | मुस्लिमह्यूमन वेलफेयर सोसायटी की तरफ से बुधवार को जम्मू कश्मीर बाढ़ग्रस्त प्रभावित लोगों की सहायता के लिए एक ट्रक रवाना किया गया। इस ट्रक में प्रभावित लोगों के लिए राशन अन्य सामान को भेजा गया। सोसायटी के प्रधान सुखदेव खान ने बताया कि राहत सामग्री बठिंडा में रहने वाले मुस्लिम भाईचारे की तरफ से इकट्ठा की गई है। उक्त राहत सामग्री को ऑल इंडिया उलेमा मशहिक बोर्ड के राष्ट्रीय प्रधान मौलाना सैयद मोहम्मद अशरफ के निर्देश पर भेजा गया। इस अवसर पर जिला इमाम मौलाना मोहम्मद रमजान नइमी अशरफी,मोहम्मद इस्‍लाम,जमील अहमद भी मौजूद थे।

जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए ट्रक रवाना करते गणमान्य।