दो मरीजों के लिए किया खूनदान
बठिंडा | नौजवानवेलफेयर सोसायटी के खूनदान यूनिट की ओर से विभिन्न अस्पतालों में दाखिल दो मरीजों के लिए एमरजेंसी रक्तदान किया गया। यूनिट के इंचार्ज अमित गर्ग तथा रूबल जोड़ा ने बताया कि अबोहर निवासी किडनी के मरीज शांति देवी प|ी राम निवास को इलाज के दौरान रक्त की जरूरत पड़ने पर संस्था के सदस्य दीपक बांसल तथा जौली ने अपना ओ‐पॉजिटव रक्तदान किया। इस दौरान दीपक बांसल ने 23वीं बार अपना रक्तदान किया। जबकि मुक्तसर निवासी जसवीर सिंह पुत्र दर्शन सिंह के लिए रक्त की जरूरत पड़ने पर रक्तदानी शुभम सिंगला ने अपना एबी‐पॉजिटव रक्तदान किया। इस मौके पर संस्था के सदस्य कृष्ण बांसल, मोनू सेठी आदि उपस्थित थे।
नौजवान वेलफेयर सोसायटी के मेंबर रक्तदान करते हुए।