एमएचआर ग्रुप का वार्षिक समारोह कल
बठिंडा | एमएचआरग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन का वार्षिक समागम 12 दिसंबर को एमएचआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित किया जाएगा। स्कूल के टीआर मेंबर अशोक शास्त्री ने बताया कि इस समारोह के मुख्य अतिथि पीएस-1 एडिड स्कूल डीएवी स्कूल मैनेजिंग कमेटी के डायरेक्टर जेपी शूर विशेष अतिथि पंजाब कार्बोनिक प्राईवेट लिमिटेड के एमडी दविंद्र सिंह कोहली होंगे। इस समारोह में स्कूल के बच्चों द्वारा सभ्याचारक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। समागम के दौरान पढ़ाई, लेखों अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा द्वारा स्कूल का नाम रोशन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।