प्रकाश पर्व पर कीर्तन 13 को
बठिंडा| गुरुद्वारागुरु नानकपुरा सेवक दल की ओर से दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रधान बलविंदर सिंह ने बुधवार को तैयारियों को लेकर हुई बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 13 दिसंबर को बाबा दीप सिंह गतका अखाड़ा की ओर से नगर कीर्तन निकाला जा रहा है। जो दोपहर 12 बजे गुरुद्वारा गुरुनानक पुरा से रवाना होगा। पंज प्यारों की अगुवाई में सुंदर सजी पालकी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप से सजा नगर कीर्तन शहर की परिक्रमा करते हुए गुरुद्वारा साहिब में संपूर्ण होगा।