फौजी गुरविंदर की लाश बरामद, पुलिस ने किया मामला दर्ज
भास्कर संवाददाता | रामपुराफूल
पिछले कई दिनों से लापता हुए फौजी गुरविंदर सिंह पुत्र राजवीर सिंह वासी चाओके की लाश गांव मेहराज के पास से बठिंडा ब्रांच नहर से बरामद हुई। फौजी गुरविंदर अपने भाई के विवाह के कारण छुट्टी लेकर आया था। मालवा वेलफेयर सोसायटी के उप प्रधान प्रदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस से सूचना मिलने पर सोसायटी वर्करों ने लाश को नहर से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। मृतक के चाचा रजिंदर सिंह ने बताया कि विवाह समारोह के बाद गुरप्रीत सिंह वासी चाओके, गोरा सिंह वासी पक्खो कलां गुरप्रीत सिंह का साला दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ हथियारों की नोक पर फौजी गुरविंदर सिंह को उसके दोस्त संदीप समेत अगवा कर ले गए। उन्होंने संदीप सिंह को तो छोड़ दिया। मगर फौजी गुरविंदर सिंह को साथ ले गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि गुरप्रीत सिंह को शक था कि उसकी प|ी के साथ फौजी के अवैध संबंध हैं। मामले में थाना सदर रामपुरा के मुखी कुलविंदर सिंह ने बताया कि मामले में गुरप्रीत सिंह, गोरा सिंह अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रजनीश करकरा