- Hindi News
- ओवरऑल ट्राफी पंजाब के नाम झारखंड रहा सेकेंड पोजिशन पर
ओवरऑल ट्राफी पंजाब के नाम झारखंड रहा सेकेंड पोजिशन पर
भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का तलवंडी साबो में चल रहा राष्ट्रीय एकता शिविर हर किसी के दिलों में असीम प्यार भाईचारा कायम करके शनिवार को सम्पन्न हो गया।
कैंप के आखिरी दिन देर शाम तक कैंप फायर में अलग-अलग राज्यों के वालंटियर एक-दूसरे की संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए और देर रात तक डांस एवं गीत-संगीत के दौर चले। लगातार छह दिनों का रात-दिन साथ-साथ रहने के बाद हरेक राज्य के वालंटियरों को बिछुड़ना बेहद अखरा। समापन अवसर पर एडीसी-डी विरेंदर कुमार शर्मा ने कैंप के दौरान उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले सर्विस प्रोवाइडरों को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्टेट कमिश्नर डॉ. साधु सिंह रंधावा, स्टेट सेक्रेटरी नरिंदर सिंह, जगजीत सिंह सिद्धू एवं डीईओ सेकंडरी डॉ. अमरजीत कौर कोटफत्ता ने भी कैंप की सफलता पर बधाई दी। कैंप फायर में देर रात को कैंप में करवाए अलग-अलग बारह इवेंट्स के परिणाम घोषित करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह दिए गए। डिस्ट्रिक्ट साइंस सुपरवाइजर बलजीत सिंह संदोहा ने अभिनंदन जबकि डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी गोबिंद सिंह ने आभार जताया।
नेशनल हेड क्वार्टर से पहुंचे लीडर आफ प्रोग्राम महिंदर शर्मा की देखरेख में 2 फरवरी से लगे शिविर में स्टेट कमिश्नर ओंकार सिंह चीमा, सहायक स्टेट कमिश्नर बबलू गोस्वामी, स्टेट कमिश्नर सर्बजीत कौर, चरणजीत सिंह चहल, रंधावा सिंह, जिला आर्गेनाइजर कमिश्नर अमृतपाल सिंह बराड़, रंजीत सिंह बराड़, कुलविंदर कौर, राजिंदर सिंह, बिक्रमजीत सिंह, गुरकीरत सिंह, अमृत कौर, परमजीत कौर, सुरिंदर कौर, महिंदर पाल बल्लुआना, सरजीवन सिंह, प्रीतपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह सिद्धू, चमकौर सिंह, हरपिंदर कौर, रूपिंदर कौर ने उल्लेखनीय योगदान दिया।
नेशनल इंटेग्रेटिड कैंप के रिजल्ट
इवेंट्स प्रथम द्वितीय
पेट्रियोटिकसांगपंजाब झारखंड
मार्च पास्ट झारखंड गुजरात एंड वेस्टर्न रेलवे
कलर पार्टी उत्तराखंड हरियाणा
फोक सांग पंजाब झारखंड
फोक डांस हरियाणा पंजाब
स्टेट मैरिज पंजाब झारखंड
स्टेट फेस्टीवल झारखंड पंजाब
फूड प्लाजा पंजाब हरियाणा
कैंप फायर उत्तराखंड जम्मू एंड कश्मीर
स्टेट एक्सपोजिशन पंजाब हरियाणा
स्टेट एग्जीबिशन उत्तराखंड त्रिपुरा
कैंप क्राफ्ट उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़ एवं हिमाचल प्रदेश
राष्ट्रीय एकता शिविर के अंतिम दिन देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने परफार्मेंस देकर अपनी राष्ट्रीय भावना का परिचय दिया।
तलवंडी साबो में राष्ट्रीय एकता शिविर के समापन समागम में हरियाणा के बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए एडीसी विरेंदर कुमार शर्मा।