- Hindi News
- उलझन में कांग्रेस, भाजपा के कैंडीडेट िडक्लेयर
उलझन में कांग्रेस, भाजपा के कैंडीडेट िडक्लेयर
निगम चुनाव : 44 ने भरा अपना नामांकन पत्र
नगरनिगम चुनाव को लेकर टिकटों बांटना सियासी दलों के गले की फांस बन चुका है। हर वार्ड से दो-दो या इससे भी ज्यादा आवेदन आने से राजनीतिक पार्टियां प्रत्याशियों की सूची फाइनल करने से भी कतरा रही हैं। मंगलवार को देर रात तक भाजपा ने अपने कोटे की 22 सीटों पर टिकटों की घोषणा की दी, जिसमें कई दिग्गज नेताओं को नजरअंदाज कर दिया। इससे कई नेता बगावत पर उतर आए और आजाद लड़ने का एलान कर दिया। उधर, शिअद ने पेंडिंग 6 में से 5 सीटों का एलान किया, जिससे शिअद के भी नेता बगावत पर उतर आए और आजाद नॉमिनेशन फाइल किया। कांग्रेस ने पीपीपी से गठजोड़ करने के बाद 7 सीटें पीपीपी को दे दी और प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। मगर कांग्रेस की सीटों को लेकर चंडीगढ़ पार्टी दफ्तर में देर शाम तक फैसला नहीं हो पाया जबकि नामांकन करने का बुधवार को अंतिम दिन है।
शिअदसे बागी हो तेज कौर और भाजपा से बागी हो मनदीप अग्रोहिया ने भरा नामांकन : पूर्वशिअद पार्षद तेज कौर ने बागी हो वार्ड नंबर 9 से आजाद प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरा। इस वार्ड से शिअद ने तेज कौर को टिकट देकर पूर्व पार्षद बलजीत सिंह राजू सरां कर टिकट काटा। भाजपा की पूर्व पार्षद और मौजूदा जिला सचिव मनदीप कौर अग्रोहिया ने वार्ड 21 से भाजपा के ही पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर मौजूदा प्रत्याशी तरसेम गोयल के खिलाफ आजाद नामांकन भरा। उनके पति बसंत सिंह अग्रोहिया वार्ड 22 से भाजपा की टिकट से दावेदार हैं। यहां का फैसला अभी होल्ड है। शिअद के पूर्व पार्षद टेक सिंह खालसा वार्ड 33 और मनजीत सिंह वार्ड 10 से आजाद चुनाव लड़ सकते हैं। वार्ड 41 से भाजपा की टिकट मिलने पर अमित चोपड़ा भी आजाद लड़ सकते हैं।
भाजपाके दिग्गज नेताओं का टिकट कटा : भाजपाने 22 वार्डों में से जिन 17 पर प्रत्याशियों की घोषणा की है, उसमें 8 में नए चेहरे हैं। जबकि दो आजाद जीते पूर्व पार्षदों को टिकट दिया है। वार्ड 23 से टिकट के प|ी के लिए टिकट के दावेदार वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन लाल और भाजपा नेता डा. शिवदत्त गुप्ता की प|ी सुमन गुप्ता की बजाए पिछले चुनाव में आजाद तौर पर जीती पार्षद रचना ओबराय को भाजपा ने टिकट दिया है। भाजपा के 5 वार्डों पर फैसला देर रात तक लंबित रख। जिसमें वार्ड नंबर 20 से भाजपा जिला प्रधान परमिंदर गोयल, पूर्व पार्षद मिट्ठू राम गुप्ता ओर राज कुमार के बीच फैसला अटका था। वार्ड 26 में पूर्व पार्षद कृष्ण गर्ग शांति जिंदल समेत भाजपा नेता राजेश नोनी की प|ी कंचन जिंदल तीनों में से किसी एक पर सहमति बनाने पर देररात फैसला लिया। वार्ड 46 से हरविंदर सिंह और कुलतार सिंह दोनों दावेदारों में मामला था। हालांकि रात को सभी पांचों सीटों का भी ऐलान कर दिया गया था।
कांग्रेससेे एलायंस कर 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पीपीपी : कांग्रेसनिगम चुनाव पीपीपी के साथ लड़ेगी। 50 वार्डों में से 7 सीटें पीपीपी को दी गई हैं, जिसमें मंगलवार को पार्टी उपप्रधान हरविंदर सिंह लाड़ी जिला प्रधान हरविदंर सिंह बाहोयात्री ने प्रत्याशियों की घोषणा की। वार्ड 3 से रविंद्र दिपी, वार्ड नंबर 18 से राम कुमार, वार्ड नंबर 19 से परमजीत सिंह, वार्ड 21 से जय कृष्ण सिंगला, वार्ड 44 से प्रमोद कुमार, वार्ड 46 से कुलवंत कृष्ण शर्मा, वार्ड 47 से सीता रानी ठाकुर को टिकट दिया गया है।
हरजिंदर सिंह आजाद-11
परमिंदर कौर सिद्धू आजाद-8
काका सिंह आजाद
तेज कौर चहल आजाद-9
पंकज अरोड़ा बीजेपी-13
राजविंदर कौर आजाद
विनोद कुमार आजाद-42
हरीश कुमार आजाद
सुदेश रानी शर्मा आजाद-47
हरजिंदर सिंह आजाद-37
लछमन सिंह ढिल्लों आजाद
जसविंदर सिंह आजाद-43
श्रुति आजाद-
संतोष कुमार महंत शिअद-38
धरमिंदर चौहान आजाद
केहर सिंह राठौर आजाद-
सुरिंदर कुमार आजाद
शकुंतला देवी आजाद
मिंटू आजाद
राजिंदर सिंह आजाद
सुखजीत कौर आजाद
सुनील कुमार आजाद
जसवीर सिंह आजाद
सुखपाल सिंह आजाद
अभिलाष आजाद
वंदना रानी आजाद
तरसेम चंद गोयल बीजेपी-
रनजीत सिंह आजाद-
मनदीप कौर आजाद-
सुरजीत सिंह आजाद
लोकल बॉडीज़
इलेक्शन
डीआरओ के पास नामांकन पत्र दाखिल कराते हुए अजाद उमीदवार तेज कौर।
बठिंडा मंे एईटीसी के पास नामांकन पत्र दाखिल कराते हुए सतोष महंत।
{वार्ड नंबर 9 से शिअद प्रत्याशी बलजीत सिंह राजू सरां के खिलाफ शिअद की पूर्व पार्षद आजाद तौर पर मैदान में उतर आई हैं। तेज कौर 1998 से लेकर 2003 तक पार्षद रह चुकी हैं, ऐसे में वह शिअद की वोट काट सकती हैं, जिससे कांग्रेस को फायदा हो सकता है।
{वार्ड 21 से भाजपा के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर मौजूदा प्रत्याशी तरसेम गोयल के खिलाफ भाजपा जिला सचिव पूर्व पार्षद मनदीप कौर आजाद चुनाव लड़ रही है। दोनों एक ही कार्यकाल में निगम में रहे हैं, मनदीप कौर भाजपा प्रत्याशी के लिए मुशिकले खड़ी कर सकती है।
{शहर के वार्ड नंबर 11 से शिअद के प्रत्याशी दयाल सिंह के खिलाफ शिअद के पूर्व पार्षद मनजीत सिंह आजाद तौर पर खड़े हो सकते हैं, अगर ऐसा होता है तो मनजीत सिंह पिछले 5 साल में वार्ड में करवाए काम से शिअद के प्रत्याशी को टक्कर दे सकते हैं।
{वार्ड 41 से भाजपा प्रत्याशी अंजना रानी को टिकट मिलने के बाद अमित चोपड़ा ने इस्तीफा दे दिया। वह आजाद चुनाव में उतर सकते हैं। अमित रेलवे कर्मचारी परिवार से होने से अपना प्रभाव रेल मुलाजिमों पर छोड़ सकते हैं, क्योंकि इस वार्ड में रेल मुलाजिमों की ज्यादा वोट है।
डॉक्टर जगदीश
सुखिवंदर सिंह,
बलवंत शर्मा
मिट्ठू राम गुप्ता,
जगीर सिंह,
शांति जिंदल
गुरसेवक सिंह मान
राजिंदर मित्तल
पंकज अरोड़ा
अशोक सैनी
हरपाल सिंह,
प्रियंका गोयल
संदीप शर्मा
कर्मजीत कौर,
अर्जुन सिंह वाल्मिकी
तरसेम गोयल
डा. राज कुमार गार्गा
बबीता
राजिंदर राजू मान
उमेश शर्मा
असेसर पासवान
अंजना रानी
रचना अोबराय
हरजोत कौर
प्रीतम कौर,
दर्शन गर्ग
अरविंदर किरण चीमा
गुरिंद्र पाल मांगट