पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘हमें सीएफएल के लिए कहते हो, खुद एसी चलाते हो’

‘हमें सीएफएल के लिए कहते हो, खुद एसी चलाते हो’

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोगोंकी समस्याओं को सुनने के लिए बठिंडा में पहुंचे पंजाब राज बिजली के रेगुलेटरी कमिशन के चेयरपर्सन बठिंडा में बिजली उपभोक्ताओं की खरी खरी सुननी पड़ी। समस्या सुनाने के लिए आए जिनिंग एसोसिएशन के प्रधान भगवान बंसल ने कमिशन की चेयरपर्सन रोमिला दुबे मेंबर जीएस घुम्मन को कहा कि -तुसीं सानू तां सीएफएल लाउन नू केहने हों, तुहाडे तां 70 मॉडल एसी लगे होए ने, जदों चलांउदें हां तां घुरर घुरर करदे ने। पहलां एहनां नू बदलो। इस बात का कमिशन की चेयरपर्सन के पास कोई जवाब नहीं था। उन्होंने कहा कि आपकी शिकायत दर्ज कर ली गई है। आप बैठ जाइए। बठिंडा वासी उद्योगपति सुरेश कुमार ने कमिशन के पदाधिकारियों को कहा कि पंजाब सरकार बोल रही है कि बिजली सरप्लस हो गई है। वो असलियत में ही सच बोल रही है। भले ही बिजली का उत्पादन बढ़ा या नहीं लेकिन बिजली सरप्लस हो गई है। क्योंकि उपभोक्ता ही कम हो रहे हैं। बढ़े टैरिफ के कारण इंडस्ट्री पलायन कर रही है। कमिशन पदाधिकारियों को संबोधन करते हुए उपभोक्ता अवेयरनेस मंच के गुरमेल सिंह मौजी ने कहा कि पंजाब में रेगुलेटरी कमिशन तो है लेकिन इसके पास कोई अधिकार नहीं है। एक बार पहले भी कमिशन बठिंडा में आया था और जाते ही टैरिफ बढ़ा दिया। आम लोगों का कोई फायदा नहीं किया। आप भी चाह पानी पी के चले जाओंगे,करना तुंसी वी कख नहीं। चेयरपर्सनसे खास बातचीत...पेज-3 पर

पहुंचे पंजाब राज बिजली के रेगुलेटरी कमिशन के चेयरपर्सन मंगलवा को बठिंडा में पहुंचे थे।