पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनएसएस वाॅलंटियरों ने ट्रैफिक रूल्स के लिए किया अवेयर

एनएसएस वाॅलंटियरों ने ट्रैफिक रूल्स के लिए किया अवेयर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालवाकॉलेज के एनएसएस विभाग द्वारा गंगा पब्लिक स्कूल में आयोजित एनएसएस कैंप के अंतिम दिन गुरु नानक नगर में चेतना रैली निकाली गई। इस रैली में वालंटियरों ने ट्रैफिक नियमों, भ्रूण हत्या,पर्यावरण की शुद्धता,नशों के विरोधी, मां बोली की महत्ता पेड़ों की संभाल के बारे में वालंटियरों को जागरूक किया गया। रैली को कॉलेज के डीन प्रो.एनके गोसांई द्वारा झंडी देकर रवाना किया गया।

प्रोग्राम अफसर मनप्रीत टिवाना रमनदीप कौर ने बताया कि इस कैंप के दौरान विभिन्न गतिविधियों के जरिए वालंटियरों को चेतन किया गया। उन्होंने बताया कि इस कैंप के दौरान जहां गिलपत्ती गांव जय सिंह वाला के सरकारी स्कूलों की सफाई की गई वहीं दैनिक भास्कर के समाधान मिलजुलकर अभियान के तहत शहर के तीन पार्कों की भी सफाई की गई। इसके अलावा वालिंटियरों को वृद्ध आश्रम ,महंत गुरबंता दास स्कूल का दौरा कराया गया। दैनिक भास्कर दफ्तर पहुंच कर वालंटियर अखबार की दुनिया से अवगत हुए।

जागरुकता रैली में भाग लेती एनएसएस वालंटियर।

मालवा कॉलेज के वालंटियरों ने जागरुकता रैली निकाली।