- Hindi News
- बिजली कर्मियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
बिजली कर्मियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
बठिंडा|टीएसयू डिविजनबठिंडा के प्रधान रेशम सिंह गोनियाना डिविजन सचिव जगजीत सिंह मेहता की बताया कि टी एसयू,इंप्लाइज फेडरेशन एटक बेरोजगार लाइनमैन यूनियन द्वारा सर्कल स्तर के आहवान पर बिजली कर्मियों बेरोजगार लाइनमैनों द्वारा सब डिविजन दफ्तरों के आगे रोष प्रदर्शन किया गया। रोष रैलियों में शामिल कर्मियों ने काले कानूनों के खिलाफ संघर्ष के दौरान किसान यूनियन टी एसयू बुढलाडा के प्रधान तारा चंद बरेटा पर झूठे पुलिस केस दर्ज करने की सख्त शब्दों में निंदा की। बेरोजगार लाइनमैन यूनियन के नेताओं पर दर्ज झूठे पुलिस केस वापिस लेने की मांग की। बेरोजगार लाइनमैनों की तुरंत भर्ती की जाए। इस मौके पर सतविंदर सिंह, गुरमेल सिंह, जगदीप सिंह महराज, जगजीत सिंह, हरदमसिंह, परमजीत सिंह,बलजिंदर सिंह,रेशम कुमार,राम चंद्र,महिंद्रपाल भी थे।
पावर हाऊस रोड पर अपनी मांगों को लेकर रोष प्रर्दशन करते बिजली कर्मी