- Hindi News
- नए पैरा लीगल वॉलंटियर्स को दी कानूनी जानकारियां
नए पैरा लीगल वॉलंटियर्स को दी कानूनी जानकारियां
बठिंडा| जिलासेशन जज तेजविंदर सिंह के नेतृत्व में एडीआर सेंटर में पैरा लीगल वालंटियर्स के लिए दो दिवसीय ट्रेनिंग वर्कशाप लगाई गई। पंजाब कानूनी सेवा अथॉरिटी से मिले निर्देश के अनुसार जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी के अधीन 19 नए पैरा लीगल वालंटियर्स चुने गये। जिन्हें ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान सीजेएम सचिव जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी, शमशेर सिंह चेयरमैन परमानेंट लोक अदालत जन उपयोगी सेवाएं, एडवोकेट सीमा शर्मा मीडिएटर, एडवोकेट प्रदीप कुमार शर्मा, गुरदेव सिंह सोढी, कंवलजीत सिंह कुटी, डाॅ . शिव दत्त गुप्ता ने अलग-अलग कानूनी विषयों की जानकारी दी। इसमें लोक अदालत, जन उपयोगी लोक अदालतें वाटर सप्लाई, सीवरेज बोर्ड, टेलीफोन, बीमा कंपनी, गैस एजेंसियों के केस, बिजली बोर्ड के केस, मोबाइल कंपनियों के केस के बारे में विस्तार से समझाया गया।वहीं घरेलू हिंसा कानून, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट, फूड एंड सिक्योरिटी एक्ट, राइट टू एजूकेशन, लेबर कोर्ट, पीएनडीटी एक्ट, फंडामेंटल ड्यूटीज एचआईवी मरीज संबंधी बने कानूनों बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। सफल पैरा लीगल वालंटियर्स को इस मौके शिनाख्ती कार्ड जारी किए गए। इस अवसर पर शमशेर सिंह चेयरमेन परमानेंट लोक अदालत ने पैरा लीगल वालंटियर्स से अपील की, कि वे अथॉरिटी द्वारा चलाई जा रही स्कीमों का अधिक से अधिक प्रचार करें। ताकि जरूरतमंद लोगों को कानूनी सहायता देने में मदद की जा सके।
एडीआर सेंटर में वालंटियर्स को संबोधित करते हुए सीजेएम जसबीर कौर