जांच में 21 करोड़ की ब्लैकमनी पकड़ी
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के इन्वेस्टिगेशन विंग ने छापेमारी कर 21 करोड़ रुपए के कालेधन और संपत्ति का पता लगाया है। डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल डायरेक्टर प्रनीत सचदेव के दिशा-निर्देशों पर टीमों ने बठिंडा, मानसा और फिरोजपुर में राइस मिल, ज्यूलर और डाॅक्टर के परिसरों पर एक साथ दबिश दी। ये कार्रवाई समाचार लिखे जाने तक ज्वाइंट डायरेक्टर रोहित मेहरा की अगुवाई में जारी थी। इस कार्रवाई में अब तक उन परिसरों से 21 करोड़ रुपए के कालेधन और संपत्ति का खुलासा हो पाया है। छापामारी करने वाली टीमों में पंजाब, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर के अफसर शामिल हैं।
डिपार्टमेंट के सूत्रों के मुताबिक अफसर अभी भी जब्त किए डाक्यूमेंट्स, डाटा आदि की गहन जांच पड़ताल कर रहे हैं और ये कार्रवाई अगले सप्ताह तक जारी रह सकती है। वर्णन योग है कि डिपार्टमेंट सरेंडर करवाई गई राशि पर 30 प्रतिशत की दर से 6.30 करोड़ रुपए वसूल करेगा।
बठिंडा, मानसा और फिरोजपुर में राइस मिल, ज्यूलर और डाॅक्टर के परिसरों पर रेड