संस्थाओं ने जलाई चाइना डोर
समाजसेवीसंस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी तथा श्री हनुमान सेवा समिति की ओर से लोगों को प्रेरित कर जानलेवा चाइना डोर वापस लेकर चाइना डोर जलाने का पांचवां चरण संपन्न किया गया।
अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी ने बताया कि बसंत पंचमी वाले दिन पर कई लोगों की ओर से चाइना डोर वापस करके संस्था से पांडा डोर मुफ्त प्राप्त की गई वहीं श्री हनुमान सेवा समिति की ओर से भी लोगों को प्रेरित करके उनसे चाइना डोर वापस ली गई। एकत्र की चाइना डोर को समिति के दफ्तर के बाहर सार्वजनिक तौर पर आग लगाकर नष्ट कर दिया गया। इस दौरान समिति के प्रधान मोहन माहेश्वरी, सदस्य सुखविंद्र मिट्ठू, चंद्र प्रकाश, प्रिंसीपल राजिंदर बांसली, बलविंद्र सिंगला, मोनू शर्मा, रिशभ माहेश्वरी, तनिष्क बिंदल, रोहित अरोड़ा थे।
मुहिमलाई रंग
चाइनाडोर के विरुद्ध बठिंडा एसोसिएशन आफ एनजीओ (बैंगो) द्वारा तीन वर्षों से मुहिम जारी है। इस बार इसका असर देखने को मिला। पहले इसे बैन करवाया गया, जागरुकता अभियान चलाए गए। बच्चों को दुष्प्रभाव के बारे मे बताया गया। सैकडों बच्चों ने चाइना डोर वापस कर देसी पांडा डोर का पतंगबाजी में प्रयोग किया। शहरवासियों से अपील की कि शहर में बिखरी चाइना प्लास्टिक डोर को इकट्ठा कर नष्ट कर दें। पावर हाऊस रोड, अजीत रोड, माॅडल टाउन फेस-3 से इकट्ठा कर नष्ट कर दिया।
चाइना डोर से जख्मी
परसरामनगर गली नं. 32 में कटे पतंग के साथ बंधी चाइना डोर हाथ में लिपट जाने से 9 वर्षीय बच्चे का हाथ बुरी तरह से कट गया। श्री हनुमान सेवा समिति के सदस्य चंद्र प्रकाश, विशाल चौहान ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया जहां उसके हाथ में 6 टांके लगाए गए।
बुुजुर्ग का गला कटा
बठिंडा | जीटीरोड पर साइकिल सवार बुजुर्ग वासी नई बस्ती चाइना डोर की चपेट में गया।
चाइना डोर फूंकते हुए समाजसेवी संस्था के कार्यकर्ता।