किरणजीत, जिला सिंह बच्ची रुथ को दी श्रद्धांजलि
बठिंडा |शहीद किरणजीतकौर ईजीएस एआईई एसटीआर वॉलंटियरों ने शनिवार को टीचर्स होम में श्रद्धांजलि समारोह करवाया। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में उमड़े वॉलंटियरों ने शहीद किरणजीत कौर फरीदकोट, शहीद जीला सिंह मुक्तसर नन्ही बच्ची रुथ के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। वालंटियरों ने कहा कि इनकी देन को कभी भुला नहीं पाएंगे। अफसोस की बात है कि शहादतों के बावजूद सरकार पर किसी प्रकार का कोई असर नहीं हुआ और अभी तक वालंटियरों को रेगुलर रोजगार नहीं किया गया। इस दौरान शहीदों के परिवारों को सम्मानित भी किया गया।