95 बैंकिंग केस निपटाए
बठिंडा | नेशनललीगल सर्विसेज अथॉरिटी, चंडीगढ़ के दिशा निर्देशों पर बैंकिंग केसों के निपटारे के लिए शनिवार को जिला कचहरी में सेशंस जज तेजविंदर सिंह चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी तथा सीजेएम अमिता सिंह की प्रधानगी में नेशनल लोक अदालत लगाई गई। इस दाैरान धारा 138 तथा रिकवरी सूट से संबंधित 95 केसों का आपसी सहमति से निपटारा किया गया। सीजेएम अमिता सिंह ने बताया कि लोक अदालत के लिए तीन बैंच मनप्रीत कौर ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फस्ट क्लास बठिंडा, सुरेश कुमार उपमंडल, मजिस्ट्रेट फूल और अमरीश कुमार ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फस्ट क्लास तलवंडी साबो का गठन किया गया। इस बैंचों में कुल 505 केस सुनवाई के लिए रखे गए।