इंसान के साथ उसके अच्छे कर्म ही जाएंगे: ऋषि दिनेश
बठिंडा | विश्वासआश्रम में साप्ताहिक सत्संग में प्रवचन करते हुए ऋषि दिनेश विश्वास ने कहा कि इंसान को अपनी जिंदगी में मानवता की सेवा करनी चाहिए क्योंकि हमारे धर्म प्रथा का एक ही सार है कि इंसान इस संसार में आया है तथा एक दिन उसे वापस जाना है। इंसान इस संसार से जाता है तो वह खाली हाथ जाए बल्कि अपने जीवन में जो उसने मानव सेवा का काम किया है, उसके अच्छे कर्म उसके साथ जाएं क्योंकि मौत के बाद कर्मों का हिसाब होता है तथा यह धरती हमारी कर्मभूमि है। जिस तरह का बीज हम बोएंगे , उसी तरह का फल लेने के हकदार होंगे। मानवता की सेवा करनी चाहिए तथा नारायण की सेवा खुद-बखुद हो जाएगी क्योंकि परमात्मा हरेक के दिल में है जब किसी रोते को हंसाते हैं, जरूरतमंद की जरूरत पूरी करके किसी का सहारा बनते हैं तो परमात्मा खुश होता है क्योंकि हम उसका काम करते हैं।