एक महीने पहले लापता हुआ युवक, अब दर्ज किया केस
बठिंडा | एकमहीने पहले स्थानीय दाना मंडी में रहने वाला एक युवक संदिग्ध हालत में लापता हो गया था। कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में लापता युवक के भाई के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। ढेलू पुत्र जोरा नारायण निवासी दाना मंडी ने बताया कि बीती 11 जनवरी को उसका 19 वर्षीय भाई रमेश कुमार बिना घर से कहीं चला गया था। काफी ढूंढने के बाद भी रमेश का कहीं कोई पता नहीं चला। रमेश ने पुलिस को बताया कि उसे आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके भाई को अगवा कर उसे किसी गुप्त जगह पर छिपाकर रखा हुआ है।