रंजिश में युवक पर तेजधार हथियार से हमला
बठिंडा | पुरानेझगड़े की रंजिश में गांव ज्ञाना में कुछ लोगों ने मिलकर एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। रामा पुलिस ने जख्मी युवक के बयान पर हमलावर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में कुलवीर सिंह निवासी ज्ञाना ने बताया कि 7 फरवरी के दिन उन्हीं के गांव में रहने वाले काला सिंह तथा दिलप्रीत सिंह ने उसे बीच रास्ते घेर लिया। दोनों किरपाण तथा लाठियों से लैस थे। जब उसने आरोपियों का विरोध करना चाहा तो उन्होंने मिलकर उस पर हमला कर दिया। जिससे वो जख्मी हो गया। मारपीट की वजह दोनों पक्षों में पुराना झगड़ा चल रहा था।