पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • फाटक पर रोकी मालगाड़ी एक घंटा जाम में फंसे लोग

फाटक पर रोकी मालगाड़ी एक घंटा जाम में फंसे लोग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवे की लापरवाही की बदौलत डबवाली रोड का सिरसा फाटक लगभग एक घंटा तक बंद रहा जिससे दोनों ओर के राहगीर तीन किलोमीटर लंबे जाम में फंसकर रह गए। यह स्थिति मालगाड़ी के ड्राइवर के बीच फाटक में गाड़ी रोकने से हुई।

डबवाली रोड के सिरसा लाइन के फाटक नंबर 184 को ट्रेन आने की सूचना पर शाम 6.18 बजे बंद कर दिया गया। कुछ समय बाद रतन कनकवाल रिफाइनरी रामां की ओर से आई तेल के खाली टैंकर वाली मालगाड़ी एमएचबीएस अपनी स्पीड से फाटक क्रॉस करने लगी। अभी मालगाड़ी के आखिरी पांच डिब्बे बचे थे कि 6.30 बजे अचानक ट्रेन रोक दी गई। इस ट्रेन को बाइपास से हनुमानगढ़ की ओर जाना था लेकिन ड्राइवर ने उस तरफ के रूट की जानकारी होने का तर्क देते हुए गाड़ी को रोक दिया, वो बठिंडा जाने को अड़ा रहा। उसेे समझाया गया लेकिन वो टस से मस नहीं हुआ, आखिरकार उसे वन-एम कैबिन तक ट्रेन को ले जाने के लिए मनाया गया जहां से मालगाड़ी को दूसरा ड्राइवर ले जाएगा। सारे मामले की सूचना गेटमैन ने बीकानेर डिविजन के स्टेशन मास्टर नरिंदर को दी।ड्राइवर की अज्ञानता रेलवे की लापरवाही की बदौलत चली कशमकश के बाद शाम 6.58 बजे ट्रेन आगे खिसकी। फाटक के दोनों ओर वाहनों की तीन-तीन किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और वाहनों को जाम से निकाला। सवा 7 बजे ट्रैक पर इंजन गुजरने की वजह से फाटक फिर से बंद हो गया जिसे दस मिनट बाद खोला जा सका। यातायात बहाल होने में दो घंटे लग गए।

डबवाली रोड पर फाटक बंद होने से जाम में फंसे वाहन।

बठिंडा |हरियाणा में रेलवे ट्रैक पर जाम लगाकर बैठे जाटों के आंदोलन से बठिंडा-रेवाड़ी सेक्शन भी प्रभावित हुआ है। सिरसा रेल ट्रैक जाम होने की वजह से पशोपेश में चल रहे रेल प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से सुबह 6.50 बजे दिल्ली की ओर वाया सिरसा-हिसार जाने वाली किसान एक्सप्रेस को कैंसिल कर दिया। दोपहर तक स्थिति स्पष्ट होने पर फाजिल्का से रेवाड़ी की ओर जाने वाली रेलगाड़ी 1 आरएफ को हिसार तक के लिए रवाना किया गया, जिसे हिसार से ही बठिंडा की ओर लाया गया। वहीं रेवाड़ी से फाजिल्का वाया बठिंडा आने वाले 2आरएफ रेलगाड़ी बठिंडा नहीं पहुंच पाई। लेटलतीफी की चपेट में नई दिल्ली, हरिद्वार-ऋषिकेश फाजिल्का की ओर अदला-बदला से रैक बदलकर चलने वाली ट्रेनें ही प्रभावित हो रही हैं जबकि उद्यान आभा एक्सप्रेस तो अपनी आदत अनुरूप शनिवार को सुबह 3.40 की बजाय 11.15 बजे बठिंडा पहुंची। इसी तरह फाजिल्का से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 14732 सुबह 5 बजे की बजाय 9.45 बजे तथा श्रीगंगानगर-हरिद्वार-ऋषिकेश जाने वाली ट्रेन नंबर 14712 सुबह 6.40 की बजाय 12 बजे बठिंडा पहुंची। वापसी में दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन 5 घंटे देरी से शाम 6.10 की बजाय देर रात 11.30 बजे बठिंडा पहुंची।

खबरें और भी हैं...