पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • जेआईटीएफ के ड्राइवर ने मारी तहसीलदार के रीडर की कार को टक्कर, गाड़ियां क्षतिग्रस्त

जेआईटीएफ के ड्राइवर ने मारी तहसीलदार के रीडर की कार को टक्कर, गाड़ियां क्षतिग्रस्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा|फाैजी चौकमें शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे तीन गाड़ियों की भिड़ंत हो गई। हादसे में तहसीलदार के रीडर कुलदीप और शहर से कचरा उठाने वाली कंपनी जेआईटीएफ की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इससे दोनों गाड़ियों का काफी नुकसान हुआ, लेकिन हंगामा तब खड़ा हो गया, जब जेआईटीएफ कंपनी की गाड़ी को उसके चालक रवि ने निगम की गाड़ी कही। इसके बाद दोनों पक्षों में काफी बहस हुई। वहीं मामला बढ़ता देखा स्थानीय चौक में ड्यूटी दे रहे ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरशरण सिंह ने मौके पर पहुंचकर पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दोनों गाड़ियों को थाना सिविल लाइन भेजा दिया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...