आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर्स की भर्ती
बठिंडा|सेहत विभागने सूबे भर में आयुर्वेदिक डाक्टरों के खाली पड़े पदों को भरना शुरू कर दिया है। इसके तहत विभाग ने 64 आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसरों को शार्ट लिस्ट किया है। विभाग 16 फरवरी को डाक्टरों को नियुक्ति पत्र दे देगा। गौर हो कि आयुर्वेदिक विभाग में काफी समय से मेडिकल ऑफिसरों के पद खाली पड़े थे।