कई दिन से लापता फौजी की लाश मिली
रामपुरा फूल |पििछले कईदिनों से लापता हुए फौजी गुरविंदर सिंह पुत्र राजवीर सिंह वासी चाओके की लाश गांव मेहराज के पास से बठिंडा ब्रांच नहर से बरामद हुई। मालवा वेलफेयर सोसायटी के उप प्रधान प्रदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस से सूचना मिलने पर सोसायटी वर्करों ने लाश को नहर से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। मृतक के चाचा रजिंदर सिंह पुत्र हरचंद सिंह ने 8 फरवरी को पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका भतीजा फौज के इंजीनियर विंग में तैनात था। जो कुछ दिन पहले अपने भाई के विवाह में शामिल होने के लिए आया था। समारोह के बाद गुरप्रीत सिंह वासी चाओके, गोरा सिंह वासी पक्खो कलां गुरप्रीत सिंह का साला दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ फौजी गुरविंदर सिंह को उसके दोस्त संदीप समेत अगवा कर ले गए। उन्होंने संदीप सिंह को तो छोड़ दिया। मगर फौजी गुरविंदर सिंह को साथ ले गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि गुरप्रीत सिंह को शक था कि उसकी प|ी के साथ फौजी के अवैध संबंध हैं।